उत्तराखंडः नशे में धुत नैनीताल पुलिस का वसूली करने वाला सिपाही निलंबित, वीडियो हुई वायरल…

खबर शेयर करें

Nanintal Police News: एक बार फिर खाकी दामन पर दाग लगा है। इस बार खबर नैनीताल से है। जहां नैनीताल पुलिस के एक जवान को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों के कमेंट की बाढ़-सी आ गई। वीडियो में नैनीताल पुलिस का जवान चैकिंग के नाम पर रोककर वसूली करता नजर आ रहा है। साथ ही वह नशे में धुत है। जिसके बाद वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने उसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाल ली। मामला एसएसपी ने पहुंचने के बाद तुंरत पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। आगे पढ़िए…

शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें नैनीताल पुलिस का सिपाही नशे में धुत होकर वाहनों से 200 की वसूली करता नजर आ रहा है। यह वीडियो नैनीताल के बारह पत्थर में चैक पोस्ट का है। वीडियो में एक युवक से नैनीताल पुलिस का सिपाही 200 रूपये की मांग कर रहा है। युवक अपने काम का हवाला देकर सिपाही से आगे जाने की गुहार लगा रहा है लेकिन सिपाही है कि बिना रूपये के मानने का नाम ही नहीं ले रहा है। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा है। ऐसे में युवक ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। नैनीताल से लेकर देहरादून तक उत्तराखंड पुलिस पर कमेंटबाजी होने लगी। आनन-फानन में एसएसपी नैनीताल के पंकज भट्ट ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। जांच में पता चला कि सिपाही दीपक कुमार नैनीलात में तैनात हैं और उसी ड्यूटी चैक पोस्ट पर है। इस मामले की जांच नैनीताल सीओ विभा दीक्षित को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।