उत्तराखंड: अल्मोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा पिथौरागढ़ का स्मैक तस्कर, ऐसे करता था सप्लाई

खबर शेयर करें

Almora News : एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद के युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के लिए जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशा तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है। बता दे कि अल्मोड़ा पुलिस युवाओं का जीवन तबाह करने वाले नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी धारानौला (कोतवाली अल्मोड़ा) द्वारा चैकिंग के दौरान में लोधिया बैरियर से बिना मास्क के घूम रहे व संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्ति सौरभ चन्द्र कोहली पुत्र मदन लाल कोहली निवासी ग्राम पीलखो, पोस्ट ननोली थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ को चैक करने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक 06.41 ग्राम बरामद की। जिसकी कीमत करीब 64 हजार 100 रुपये मय इलैक्ट्रानिक तराजू के गिऱफ्तार किया गया है।

अरूण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि अभियुक्त हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था तथा स्मैक की छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर मुनाफे के लिए बेचने के फिराक में था, पकड़ में आने पर गिऱफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, मंगलवार को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में अमरपाल (प्रभारी चौकी धारानौला), हिमांशु, नन्दन राम, विरेन्द्र गोले मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।