उत्तराखंड: मेरी बामणी के गायक नवीन सेमवाल का निधन, उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर

खबर शेयर करें

Uttarakhand news: उत्तराखंड संगीत जगत के लिए बेहद दुखद खबर है। मेरी बामणी जैसे सुपरहिट गढ़वाली गाने में अपनी आवाज देने वाले प्रसिद्ध गायक, रंगकर्मी नवीन सेमवाल का मंगलवार सुबह असमय ही निधन हो गया है। वह 44 वर्ष के थे। उनके निधन पर कलाकारों और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है।


बता दे कि रुद्रप्रयाग जनपद निवासी नवीन सेमवाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे l नवीन सेमवाल गायक होने के साथी प्रसिद्ध रंगकर्मी भी थे। उन्होंने थिएटर के माध्यम से उत्तराखंड के साथ ही मुंबई, दिल्ली समेत कई स्थानों पर अपने कार्यक्रम दिए थे। उनके निधन पर लोकगायक बीके सामंत, रमेश बाबू गोस्वामी, हेमा आर्या, दीपा नगरकोटी, जगदीश आगरी, शिबू रावत समेत कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।