उत्तराखंडः सुसाइड नोट में प्रधानाचार्य पर आरोप लगा शिक्षिका ने मौत को लगाया गले, प्रधानाचार्य गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

New Tehari News: उत्तराखंड के टिहरी जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी की शिक्षिका विमला गुसाई के आत्महत्या मामले में पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है।

दरअसल प्रधानाचार्य अर्चना उनियाल पर शिक्षिका ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला 1 अक्टूबर को मोलधार नई टिहरी निवासी विमला गुसाई ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। और सुसाइड नोट में अपने विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत अर्चना उनियाल पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षिका अर्चना उनियाल के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा नई टिहरी कोतवाली में दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने बौराड़ी सेक्टर 8 बी निवासी अर्चना उनियाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।