उत्तराखंडः (शाबास)-आकांक्षा ने किया मां का सपना पूरा, UPPSC परीक्षा में मिली चौथी रैंक…

खबर शेयर करें

UPPSC RESULT 2023: बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। अब शुक्रवार को जारी हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस 2022 के परिणाम देहरादून की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने भी टॉप टेन सूची में जगह बनाई। उन्हें चौथी रैंक हासिल हुई है। बेटी की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। आकांक्षा पिछले छह सालों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। 5वें प्रयास में उन्हें यूपीपीएससी में सफलता मिली। आगे पढ़िए…

बता दें कि यूपीपीएससी ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिसमें आकाक्षां को सफलता मिली है। राजधानी के मोहल्ला मोहित नगर निवासी नरेंद्र गुप्ता की बेटी आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जूड स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई डीआईटी यूनिवर्सिटी से की। बीटेक करने के बाद उन्हें इंफोसिस में नौकरी करने का अवसर मिला, लेकिन नौकरी करने के बजाय उन्होंने अपनी मां सपना गुप्ता का सपना पूरा करने का निश्चय किया। उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी शुरू की। आगे पढ़िए…

आकांक्षा ने बिना कोचिंग और ट्यूशन के सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। इससे पहले वह उत्तराखंड पीसीएस का मेंस क्वालीफाई किया, लेकिन इंटरव्यू में रह गईं। वहीं यूपीपीएससी में इंटरव्यू के करीब तक पहुंच कर रह गईं। इस बार उसकी मेहनत रंग लाई और इंटरव्यू में भी सफलता मिली। आकांक्षा ने बताया कि बचपन से उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था, उन्हें बतौर डिप्टी कलेक्टर नियुक्ति मिलेगी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।