उत्तराखंड: (सनसनीखेज)-प्रेमिका की लाश को सूटकेस में ले जा रहा था प्रेमी, उठाने जा रहा था ये खतरनाक कदम…

खबर शेयर करें

ROORKE CRIME NEWS: उत्तराखंड के पिरान कलियर रुड़की क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन लोगों के तानों से परेशान होकर युवती ने खुद भी जहर खा लिया है और वह भी सूटकेस में शव रखकर गंग नहर में फेंकने के बाद खुद भी कूद कर आत्महत्या करने जा रहा है।

हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक युवक स्कूटी में एक सूटकेस और युवती को लेकर मरगूवपुर गेस्ट हाउस में आया। लेकिन वापसी में जाते समय केवल सूटकेस लेकर जा रहा था ऐसे में गेस्ट हाउस में मौजूद संचालकों को शक हुआ युवक को घबराया देख उन्होंने पूछताछ की तो वह भागने लगा। युवक को पकड़कर जब उसका सूटकेस खोला गया तो सब हैरान हो गए सूटकेस के अंदर युवती का शव था। तत्काल इस घटना की जानकारी ऐसो धर्मेंद्र राठी को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जिस पर युवक ने बताया कि उसका कई साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को भी इस बात की जानकारी थी लिहाजा हुआ युवती पर तंज कसते रहते थे जिससे वह परेशान थी इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली। युवक ने बताया कि गेस्ट हाउस में पहुंचने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था और गेस्ट हाउस पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई और वह उसका शव सूटकेस में बंद कर गंग नहर में फेंकने जा रहा था और वह भी गंग नहर में कूदने वाला था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 380 रुपये की जींस लौटाने चली महिला, खाते से एक लाख रुपये साफ

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि युवती और उसका पिछले आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी खबर मोहल्ले के लोगों को लग गई थी। इसे लेकर वह युवती पर तंज कसते थे, ऐसे वह परेशान थी। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या करने का मन बनाया। कलियर आने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था। गेस्ट हाउस में पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को सूटकेस में बंद किया और गंगनहर में फेंकने जा रहा था। इसके बाद वह भी गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के राकेश मिश्रा ने 14,600 फीट ऊंचे गौमुख-तपोवन ट्रैक को 3 दिन में किया पूरा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।