उत्तराखंडः NDA में हुआ पहाड़ के रोहित और दृष्टांत का चयन, खुशी से झूमा परिवार

खबर शेयर करें

PITHORAGADH NEWS: एशियन स्कूल पिथौरागढ़ के बच्चों, रोहित भट्ट और दृष्टांत पाण्डेय ने साहस और वीरता की प्रतीक, प्रतिष्ठित आर्मी आफिसर्स सेवा N.D.A. में चयनित होकर अपने अभिभावकों, विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जुलाई माह में दोनों ही बच्चे ऑफिसर्स ट्रेनिंग के लिए NDA खड़गवासला, पूना में ज्वाइन करेंगे।

विद्यालय संस्थाक / चेयरमैन हिमालयन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी वीरेन्द्रानंद महामंडलेश्वर श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा ने दोनों चयनित बच्चों को उनके शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि यह दोनों ही बच्चे बचपन से ही मेधावी रहे। इस खबर से समस्त एशियन परिवार हर्षित एवं उत्साहित है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।