उत्तराखंडः फिर छायी दीपा नगरकोटी और दर्शन फर्स्वाण की जोड़ी, अब “मोतिमा” गीत से मचाया धमाल…

खबर शेयर करें

Uttarakhandi Song: लोकगायिका दीपा नगरकोटी का गीत मोतिमा रिलीज हुआ है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले भी दीपा नगरकोटी कई सुपरहिट गीत दे चुकी है। अब दर्शन फस्र्वाण के साथ उनका मोतिमा गीत रिलीज हुआ है। यह गीत दीपा नगरकोटी आॅफिशिकल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। जहां से आप इस गीत को सुन सकते है। आगे पढ़िये…

लोकगायिका दीपा नगरकोटी ने बताया कि वह लगातार उत्तराखंड के संगीत के लिए काम कर रही है। इस गीत को उन्होंने खुद ही लिखा है। गीत को लिखने में उन्होंने काफी मेहनत की है। जो लोगों के खूब पसंद आ रहा है। पहले दिन रिलीज होते ही लोगों ने इस गीत की खूब तारीफ की है। म्यूजिक राकेश भट्ट और पवन गुसांई ने दिया है जबकि वीडियो गीत में आकाश नेगी और दीक्षा बडोनी ने अभिनय से सबका दिल जीता है। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: श्रीराम नवमी पर ह्रदयेश कुमार के नेतृत्व में निकाली भव्य शोभा यात्रा...

इससे पहले लोकगायिका दीपा नगरकोटी कई सुपरहिट गीत गा चुकी है। उनके गीतों को आप यूट्यूब पर सुन सकते है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके और गीत रिलीज होने वाले है। जिनकी तैयारी चल रही है। इससे पहले भी वह दर्शन फस्र्वाण के साथ कई गीत गा चुकी है। एक बार फिर दीपा नगरकोटी और दर्शन फस्र्वाण की जोड़ी ने नये गीत से धूम मचाई है। ऊपर लिंक पर क्लिक कर आप इस गीत को देख सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः देखिए वीडियो रामनगर में पल पर कैसे बरसाती नाले में बह गई केमू बस...
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *