उत्तराखंड: 30 सितंबर को होगी UTET परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

खबर शेयर करें

Ramnage News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 30 सितंबर को होगी। इस बार यूटीईटी प्रथम में 29545 द्वितीय में 30755 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और सितंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने यूटीईटी के आवेदन फार्म भरने की तिथि एक जुलाई से 31 जुलाई तक रखी थी। बाद में तिथि बढ़ाते हुए 4 अगस्त तक आवेदन मांगे। यूटीईटी परीक्षा प्रदेश भर के 29 शहरों में होगी। परीक्षा के लिए 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में यूटीईटी प्रथम सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा 30 सितंबर को होगी। इसकी तैयारी बोर्ड कर रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थी प्रश्नपत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।