उत्तराखंड: अब देहरादून के विनय आर्य बने करोड़पति, My 11 circle में जीते एक करोड़ और ऑडी कार…

खबर शेयर करें

My 11 circle winner: इन दिनों आईपीएल का तड़का देशभर में जारी है। लोग ऐप के माध्यम से टीम बनाकर करोड़ों जीत रहे हैं। खासकर उत्तराखंड के युवाओं में इन दिनों dream11 और my 11 circle ऐप को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इससे पहले उत्तराखंड के कई युवा करोड़पति बन चुके हैं। अब देहरादून निवासी विनय आर्य ने my 11 circle ऐप में टीम बनाकर एक करोड़ और एक ऑडी कार जीती है।

देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी विनय आर्य ने सर्किल 11 ऐप में एक टीम बनाकर एक करोड़ की धनराशि और एक ऑडी कार जीती है।जिसके बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। दोस्त उसे लगातार बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कई युवा आईपीएल में टीम बनाकर करोड़ों रुपए जीत चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।