उत्तराखंड से बड़ी खबर: 25 अप्रैल को होने वाली LT परीक्षा स्थगित, पढ़िये आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून। UKSSSC LT Teacher Recruitment exam 2021 – आज 25 अप्रैल को होने वाली LT परीक्षा को स्थगित कर दिया है। उत्तराखंड में चल रहे कोरोना के कहर से ये फैसला लिया गया है।

मुख्य सचिव ने इस बारे में आयोग को निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की और से 25 अप्रैल को एलटी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। दो पालियों में प्रस्तावित परीक्षा में 51 हजार से अधिक आवेदक शामिल हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए शुक्रवार देर शाम को मुख्य सचिव ने आयोग को परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व दिन में शासन ने परीक्षा में शामिल हो रहे युवाओं को विशेष राहत भी दी थी।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जारी आदेश पर परीक्षा के लिए किसी भी राज्य या शहर से आने वाले आवेदकों से बॉर्डर पर आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। लेकिन देर शाम सीएम के निर्देश पर आखिरकार परीक्षा स्थगित करने का निर्णय ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।