उत्तराखंड: लो जी ये नेता नहीं लड़ पायेंगे चुनाव, देखिये पूरी लिस्ट…

खबर शेयर करें

 Assembly election uttarakhand: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं तो वही निर्वाचन आयोग ने राज्य के विभिन्न विधानसभाओं के 18 नेताओं पर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। यह सभी नेता पिछले चुनावों में अपने खर्च का ब्योरा नहीं आयोग को दे पाए थे। लिहाजा आयोग ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले इन अट्ठारह नेताओं पर रोक लगा दी है। आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क के तहत कार्रवाई करते हुए रोक लगाई है और इन सभी नेताओं की सूची सभी रिटर्निंग ऑफिसर को भेज दी गई है।

जिन नेताओं पर चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है उनमें लोहाघाट विधानसभा से राजेंद्र सिंह, लालकुआं विधानसभा से राजेंद्र बिष्ट, भीमताल विधानसभा से सुहेल अहमद, हल्द्वानी विधानसभा से विनोद शर्मा, रामनगर विधानसभा से विजय, खानपुर विधानसभा से मोहम्मद अरशद, धारचूला विधानसभा से लाल सिंह और जितेंद्र सिंह, गंगोलीहाट से दिनेश कुमार और सल्ट विधानसभा से भुवन जोशी, जबकि टिहरी से जय प्रकाश उपाध्याय, मधु शाह और गौतम सिंह बिष्ट इसके अलावा पौड़ी विधानसभा से विनोद प्रसाद, कर्णप्रयाग विधानसभा से आनंद मणि, चौबट्टा खाल विधानसभा से रविंद्र भंडारी, अल्मोड़ा से सुंदर धोनी, हरिद्वार से बच्ची सिंह को योग्य उम्मीदवार घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।