उत्तराखंड: (लो जी)- पेटीज के चक्कर में भिड़े पर्यटक और व्यापारी, जमकर हुई हाथापाई

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: मसूरी शहर के कुलड़ी पुलिस चौकी के समीप पर्यटक और स्थानीय दुकानदारों के बीच हुई हाथापाई, सोमवार शाम को एक पर्यटक और दुकानदार के बीच पेटीज के रेट को लेकर कहासुनी हो गयी, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास के करीब आधा दर्जन दुकानदार पर्यटक पर टूट पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच हो रही हाथापाई को समाप्त करवाया। वहीँ हाथापाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम को ही पर्यटक के साथ मारपीट करने वाले दुकानदारों को कोतवाली लाया गया जहां दुकानदारों के चालान किये। वहीँ पर्यटक झगड़े के बाद पुलिस के पास नही आया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नही दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।