UTTARAKHAND JOB: खत्म हुआ इंतजार, अगले सप्ताह से शुरू होगी पुलिस के 1521 पदों के लिए भर्ती…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND JOB: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप लंबे समय से पुलिस में जाने की तैयारी कर रहे है तो अब आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग रिक्त 1521 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछली पुलिस भर्ती 2016 में हुई थी। इसके बाद बेरोजगार लगातार पुलिस भर्ती की मांग कर रहे थे। पुलिस मुख्यालय सितंबर अंतिम सप्ताह में ही खाली पड़े 1521 पदों पर भर्ती के लिए अधिचायन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज चुका है। पहली बार आयोग को पुलिस भर्ती की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अगले सप्ताह तक पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।