UTTARAKHAND JOB: इस विभाग निकली बंपर भर्ती, उपनल के माध्यम से भरे जायेंगे पद…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND JOB: उत्तराखंड सरकार उद्यान विभाग में 415 सहायक के पद उपनल के जरिए भर्ती करने जा रही है इसके साथ ही कृषि सहायकों का मानदेय भी 6000 से बढ़ाकर 8300 किए जाने पर मंजूरी दे दी गई है कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में इसका फैसला लिया गया।

बागवानी मिशन के तहत विभिन्न जिलों में 200 करोड़ रुपये प्रखंडों की स्थापना, नेशनल टीवी बोर्ड भारत सरकार की स्वीकृति योजना, जोलीकोट नैनीताल में शहद एवं प्रसंस्करण इकाई लैवेटरी की स्थापना के लिए 426 करोड रुपए मंजूर किए गए। इसके अलावा उद्यान सहायकों की भर्ती को लेकर भी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि जल्द उपनल के माध्यम से यह पद भरे जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।