UTTARAKHAND JOB: मेडिकल कॉलेजो में 393 पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND JOB: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर होगी। चिकित्सा चयन आयोग मेडिकल कॉलेज में 393 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। दरअसल राज्य के मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से फैकल्टी की कमी चल रही है, देहरादून के अलावा हल्द्वानी और अल्मोड़ा तथा श्रीनगर में कई विभागों में 30 से 40% पद खाली चल रहे हैं। इसलिए सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसरों के 393 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया था। इसका अधियाचन चिकित्सा चयन आयोग को भेजा गया, लेकिन आचार संहिता के चलते विज्ञप्ति प्रकाशित नहीं हो पाई।

अब माना जा रहा है कि चिकित्सा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ डीएस रावत के अनुसार 1 सप्ताह के भीतर असिस्टेंट प्रोफेसर के 393 पदों के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी और इस भर्ती के साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से चली आ रही फैकल्टी की समस्या भी दूर होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।