उत्तराखंड: एक्शन में एसएसपी देहरादून, ड्यूटी मेें लापरवाही बरतने में सिपाही सस्पेंड

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: राजधानी में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून द्वारा कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिसकर्मी को निलंबित किया। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। आज सुबह पुलिस कन्ट्रोल रुम को सूचना प्राप्त हुई कि स्विफ्ट डिजायर वाहन में सवार दो लडक़े लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास से एक लडक़ी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गये है।

इस सूचना के बाद कन्ट्रोल रुम में नियुक्त कॉस्टेबिल बाबू राम भास्कर द्वारा न ही समय से सूचना से संबन्धित थानों को अवगत कराया गया और ना ही सूचना समय से उच्चाधिकारियों को दी गयी। थाना क्षेत्रों में संधिक्त वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ करने में अनावश्यक विलम्ब हुआ। आरक्षी द्वारा अपने कर्तव्यो के दौरान बरती गयी लापरवाही पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल आरक्षी को निलम्बित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।