उत्तराखंडः 7 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट, आज इन आठ जिलों में भारी बारिश…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather News: अगस्त माह में भी लगातार बारिश जारी है। कई जिलों में बारिश से सड़कें भी बंद हुई है। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए…

इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 अगस्त तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।