UTTARAKHAND GOVT JOB: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 776 पदों पर निकाली भर्ती…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Govt Job- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 के अंतर्गत 776 पदों पर विभिन्न विभागों में रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर रखी गई है जबकि आज से आवेदन भरने शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं विज्ञप्ति के अनुसार रिक्तियों की संख्या बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है।

भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार ग्रामीण निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, आवास विभाग, कृषि विभाग में इन रिक्त पदों को लेकर भर्ती की जानी है लिहाजा लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवा अब इन भर्तियों में सम्मिलित हो सकते हैं आयु सीमा सहित योग्यता की जानकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट में दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।