उत्तराखंडः (अच्छी खबर)-योग प्रशिक्षकों के पदों पर भर्ती शुरू, देखिए पूरी डिटेल

खबर शेयर करें

Dehradun News: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर राजकीय महाविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से आठ अगस्त के बीच अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। इसके बाद 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती मिलेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार योग प्रशिक्षकों के मेरिट के आधार पर साक्षात्कार होंगे। उन्हें इसके लिए बुलाए जाने के लिए समय सारणी तय कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बनी है।

सेवा योजन विभाग को इन अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता व अनुभव के लिए कुल 100 अंकों का निर्धारण किया है। अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अधिकतम 10-10 अंक, स्नातक में 20, पीजी डिप्लोमा, एम.ए. योगा में 30 एवं अनुभव के लिए प्रति वर्ष तीन अंकों का प्रावधान कर अधिकतम 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि साक्षात्कार के लिए 50 अंकों का निर्धारण किया गया है। 25 जुलाई तक अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।