उत्तराखंडः (गजब)- शादी में भिड़े घराती-बराती, हनीमून से पहले जेल पहुंचा दूल्हा…

खबर शेयर करें

Haridwar News: शदियों में अक्सर मारपीट की खबरें आपने सुनीं और पढ़ी होगी। जिसके बाद कई बार तो बरात भी वापस हो जाती है। अब हरिद्वा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। जैसे-तैसे मामले का शांत कराया गया। लेकिन दोनों पक्षों के आस-पास के होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़त हो गई। इस बीच दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। दूल्हा हनीमून मनाने से पहले जेल चले गया। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीनों को हवालात में रात गुजारनी होगी। आगे पढ़िये…

पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात हरिद्वार जिले के हिलबाईपास निवासी प्रिंस यादव की बारात भीमगोड़ा आई थी। तभी बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनांे ओर से गाली-गलौच होने पर मारपीट भी हुई। इस दौरान शादी में आए मेहमानों और जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दुल्हन की विदाई करा दी। लेकिन इस बीच बरातियों और घरातियों में तनातनी खत्म नहीं हुई। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ऐसे चमकेंगी शहर की 13 सड़कें, शासन से बजट हुआ स्वीकृत…

जैसे ही बारात विदा हुई तो घराती और बराती फिर भिड़ने लगे। इस बीच दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। इस बीच सूचना पर खड़खड़ी चैकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विपिन यादव व हर्ष गोस्वामी सहित दूल्हा प्रिंस को भी पकड़कर कोतवाली ले आई। एसएसआइ अनिल चैहान ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *