उत्तराखंड: गढ़वाल विवि ने छात्रहित में लिया बड़ा फैसला, छात्रों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Dehradun:सैकड़ों वंचित छात्रोंं के लिए अच्छी खबर है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने उन छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका दिया है जो निर्धारित तिथि तक किन्हीं कारणों से आनलाइन परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए थे।

गढ़वाल विवि की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के मुख्य व व्यावसायिक शिक्षा एवं अंक सुधार की परीक्षा देने वाले समस्त छात्रों को आनलाइन परीक्षा फार्म भरने का मौका बीते 27 जून तक दिया गया था। इसके बाद भी जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक फार्म नहीं भरे उनके लिए विवि ने 13 व 14 जुलाई को अपना पोर्टल सुबह दस से शाम पांच बजे तक खोलने का फैसला लिया है। इसके बाद छात्रों को परीक्षा आवेदन पत्र भरने का मौका नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।