Breaking News: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज, छात्र इस वेबसाइट पर करें चेक

खबर शेयर करें

Ramnagar News: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, इस वर्ष कुल 2,15,262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल के 1,12,276 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र शामिल रहे। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया गया।

उन्होंने बताया कि डाटा पंचिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती संयुक्त रूप से परिणाम जारी करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी आज ही घोषित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का विपक्ष पर तीखा हमला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।