हल्द्वानी: इम्पीरियम स्कूल में अलंकरण समारोह की धूम, विद्यार्थियों को सौंपी जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें

Haldwani News: इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर तारा सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी योग्यता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन के आधार पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। टैगोर हाउस के कैप्टन नैतिक मेहरा, गांधी हाउस की कैप्टन निहारिका रैकवार, कलाम हाउस की कैप्टन अद्विका नेगी, भगत हाउस की कैप्टन राधिका धवल, स्पोर्ट्स कैप्टन धीरज बोरा तथा सांस्कृतिक प्रमुख गौरी भट्ट सहित अन्य चयनित विद्यार्थियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई गई।

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली एवं मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की तीन पुस्तकों का विमोचन

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।