उत्तराखंड: सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग के आवेदन शुरू, इस लिंक से करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। 39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू कर दी है। इसमें चयन के लिए आठ अक्तूबर को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।विवि प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कोचिंग के लिए अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन मिलेगा। आगे पैरा पढ़े…

मानक पाठ्य सामग्री, प्रतियोगितात्मक वातावरण, वरिष्ठ नौकरशाहों के व्याख्यान, स्मार्ट कक्षाएं होंगी। छात्राओं को कोचिंग में वरीयता दी जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर की वेबसाइट https://sdsuvrishikesh.ac.in/ पर आवेदन का लिंक दिया गया है, जिसके लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। स्नातक पास या अंतिम वर्ष के छात्र 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।