उत्तराखंड: खुल गई बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल, कोरोना मृत्युदर में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand:कोरोना की दूसरी लहर पर सबसे ज्यादा असर हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में देेखने को मिला। उत्तराखंड देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर देश के 11 राज्यों में से छह हिमालयी राज्यों में है। इसके बाद नागालैंड में कोरोना मृत्यु दर ज्यादा है। पांच जून तक सर्वाधिक मृत्यु दर वाले हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के बाद नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर है। उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर दो प्रतिशत के आसपास है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः नैनीताल सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव, आज सीएम योगी और प्रियंका गांधी की रैली

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनीटीज फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के अनुसार हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय है। कोरोना की दूसरी लहर ने हिमालयी राज्यों में जन स्वास्थ्य बदहाली की कलई भी खोली है। जन स्वास्थ्य के मामले में सभी हिमालयी राज्यों में कमोवेश एक जैसी स्थिति है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नोटिस...

डॉक्टरों व दक्ष कर्मचारियों की कमी, संसाधनों की समस्या सभी हिमालयी राज्यों में समान है। उत्तराखंड का पहले नंबर पर आनाा यहां की लचर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलता है। देखिये हिमालयी राज्यों की लिस्ट-

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मतदाता जन जागरूकता प्रतियोगिता में प्रथम विजेता बने रॉबिन

राज्य   –  मृत्यु दर (प्रतिशत में)
पंजाब  –   2.6
उत्तराखंड -2.0
नागालैंड  -1.9
महाराष्ट्र –  1.7
दिल्ली -1.7
हिमाचल -1.7
मेघालय  -1.7
गोवा    -1.7
अंडमान निकोबार – 1.7
सिक्किम  -1.6
मणिपुर  -1.6

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page