उत्तराखंड: जल्द रिलीज होगा लोकगायिका हेमा आर्या का धमाकेदार कुमाऊंनी गीत शिबुवा लौंडा…

खबर शेयर करें

New Kumaoni Song Shibuva Londa: उत्तराखंड के संगीत जगत में लोकगायकों के साथ ही लोकगायिकों का भी बड़ा योगदान रहा है। लंबे समय से कई लोकगायिकाओं ने उत्तराखंड संगीत जगत में नाम कमाया है। वहीं अब कई नई गायिकायें भी उभरकर सामने आ रही है। उन्हीं में एक लोकगायिका है हेमा आर्या। जिनके कई कुमाऊंनी गीत अभी तक आ चुके है। जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। अपनी सुरूली आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली लोकगायिका हेमा आर्या का जल्द ही शिबुवा लौंडा कुमाऊंनी गीत रिलीज होने जा रहा है। इस गीत का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

डीजे की धुन पर थिरकेंगे दर्शक

लोकगायिका हेमा आर्या ने बताया कि वह अभी तक कई लोकगायकों के साथ कुमाँऊनी और गढ़वाली गीत गा चुकी है। जिन्हें लोगों ने भरपूर प्यार दिया। अब उनका कुमाऊंनी गीत शिबुवा लौंडा रिलीज होने जा रहा है। जो लोगों को खूब पसंद आयेगा। यह गीत डीजे पेटर्न पर आधारित है, जो लोगों को खूब थिरकायेगा। इस गीत को पत्रकार जीवन राज ने लिखा है जबकि संगीत सागर शर्मा ने दिया है। गीत मेें पुराने जमाने के शब्दों को पिरोकर सुंदर रचना की गई है, जो लोगों को जानकारी देने साथ ही भरपूर मनोरंजन भी करेगा। यह गीत पहाड़ में रहने वाले एक लडक़े के दिनचर्या और उसके जीवन पर आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: काग्रेसियों ने मनाई स्व. इंदिरा हृदयेश की 83वी जयंती

दर्शकों को पसंद आयेगा शिबुआ लौन्डा

लोकगायिका हेमा आर्या ने बताया कि बचपन से गाने के शौक था, लेकिन कभी स्टूडियो जाने का मौका नहीं मिला। शादी के बाद उनका ये सपना दिल्ली जाकर पूरा हुआ। जब उनके पहले गीत पधाना हेमा की रिकॉडिंग हुई। इसके बाद उनके कई गीत आये। जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया। अब उनका नया गीत शिबुवा लौन्डा रिलीज होने जा रहा है, जो उनके चैनल हेमा आर्या यू-ट्यूब चैनल से रिलीज होगा। उन्हें उम्मीद है कि लोगों को यह गीत खूब पंसद आयेगा। पहली बार उन्होंने सिंगल गीत गाया है, जो लोगों को थिरकाने का काम करेगा। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में निवास कर रही है जबकि वह मूलरूप ये अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के रमेला डूंगरी की रहने वाली है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page