उत्तराखंड: पुलिस की गिरफ्त में डबल मर्डर का हत्यारोपी, सिर्फ इतनी सी बात को लेकर में हुआ डबलमर्डर…

खबर शेयर करें

DEHRADUN CRIME NEWS: राजधानी के धौलास गांव में हुए डबल मर्डर का पर्दाफाश हो गया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि धौलास गांव के इस आलीशान बंगले में काम करने वाले राजू उर्फ श्याम थापा का पहचान वाला ही निकला। सूत्रों की माने तो राजू को ठिकाने लगाकर उसकी नौकरी पाने की चाह में दोहरा हत्याकाँड को अंजाम दिया गया। फिलहाल देहरादून पुलिस दोपहर में इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

पुलिस करीब 60 घंटे बाद हत्या की गुत्थी को सुलझाने में आखिरकार सफल हुई। पुलिस को पहले मृतका के पति सुभाष शर्मा को शक के घेरे में लिया हुआ था। लेकिन कई बार पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही स्पष्ट हो गया था कि घटना में उन्नति शर्मा के पति सुभाष शर्मा का हाथ नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार के नजदीक रहने वाले व्यक्तियों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने राजकुमार के दो जानने वालों का रिकार्ड निकाला और उन्हें गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस का मानना है कि मृतक नौकर राजकुमार की हत्या करते समय घर की मालकिन मृतका उन्नति शर्मा ने उसे देख लिया तो चश्मदीद गवाह को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने उन्नति शर्मा का भी मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, उन्नति शर्मा ने बचाव के लिए किचन से चाकू उठाया, लेकिन वह अपना बचाव नहीं कर पायी। वही चाकू था जिसे मृतका उन्नति शर्मा अपने बचाव के लिए लाई थीं जिसे पुलिस ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर आगे खाई से बरामद किया था।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।