उत्तराखंडः हल्द्वानी की बेटी दीक्षा ने थाइलैंड में इंटरनेशनल योगा में जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया देवभूमि का मान…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी की बेटी दीक्षा अग्रवाल पुत्री अतुल अग्रवाल ने इंटरनेशनल योग काउंसलिंग की ओर से -UYSF एशिया योगा स्पोर्ट्स कंपटीशन 2023 की इंटरनेशनल प्रतियोगिता थाईलैंड बैंकॉक में प्रतिभाग करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर थाईलैंड बैंकॉक में अपनी योगा प्रतिभा की प्रस्तुति देते हुए बेहतर योगासन की प्रस्तुति के साथ प्रतिभाग किया, योगासन के बेहतर प्रदर्शन पर निर्णायक ज़ज़ों के द्वारा उत्तराखंड के इकलौती बेटी दीक्षा अग्रवाल को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया ।अगला पैरा पढ़िए…

इससे पहले भी दीक्षा अग्रवाल ने जून में ओड़िसा में नेशनल प्रतियोगिता में टॉप टेन लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुँचकर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया था। दीक्षा अग्रवाल एक बार फिर अपने राज्य उत्तराखंड का नाम थाईलैंड ( बैंकॉक ) में रोशन करते हुए उत्तराखण्ड राज्य को गौरान्विन्त करते हुए योगा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राज्य का मान बढ़ाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।