उत्तराखंडः जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए मुक्तेश्वर के दीपक पांडेय, परिजनों में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

Nainital News: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक पाण्डेय के रूप में हुई है। शहीद जवान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी है। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आगे पढ़िए….

जानकारी के अुनसर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट निवासी दीपक पाण्डेय जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शहीद हुए है। वह वर्ष 2017 में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। रविवार को सेना के अधिकारियों की ओर से शहीद दीपक के परिजनों को उनकी शहादत की जानकारी दी गई। बताया कि वह हादसे में ड्यूटी के दौरान दीपक शहीद हुए हैं। शहीद दीपक अपने पीछे माता-पिता एवं छोटी बहन तथा बड़े भाई समेत पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। वह स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बतौर इलेक्ट्रिशियन सेना में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।