उत्तराखंड: जंगल में पिकनिक पर मिली मौत, हाथियों के झुंड ने युवक को पटक-पटककर मार डाला…

खबर शेयर करें

DEHRADUN CRIME NEWS: जंगली जानवरों के हमले की खबरें आये दिन आते रहती है। मानव और वन्य जीव संघर्ष एक लंबे समय से होता आया है। अब एक युवक हो हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि तीन युवक क्लमेनटाउन से पिकनिक मनाने के लिए मालदेवता स्थित सरोली गए थे। जहां हाथियों ने हमला कर दिया। एक युवक को हाथी ने जमीन पर पटक दिया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हेमराज शर्मा ने बताया कि मृतक साबाज निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन अपने साथियों के साथ घूमने गया था। अचानक जंगल में करीब छह हाथियों का झुंड उनकी ओर आया। हाथियों को देख वह भागने लगे। तभी दो दोस्त एक ओर भागे जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागा और झाडिय़ों में छिप गया। हाथियों को शाबाज के झाडिय़ों में छिपने की खबर लग गई। एक हाथी ने उसे निकाला और जमीन पर पटक दिया। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेंजर पवन नेगी ने बताया कि शाबाज की मौत हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।