उत्तराखंड: Corona Update-आज 4215 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, प्रदेश में आये 5654 नये केस

खबर शेयर करें

Uttarakhand Corona Update: आज उत्तराखंड में फिर कोरोना बम फूटा है। प्रदेश के चार जिलों कोरोना ने अपना प्रकोप जारी रखा है। ताजा बुलेटिन के अनुसार आज आज उत्तराखंड में 5654 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 122 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। राजधानी देहरादून में आज 1915 और हरिद्वार में 856 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं कुमाऊं में भी कोरोना का कहर जारी है। नैनीताल में 999 और उधमसिंह नगर में 397 पॉजिटिव केस मिले। जिसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 186772 हो गई है जबकि 2624 लोगों की मौत हुई है। वहीं आज अच्छी खबर यह है कि 4215 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटै।

corona News

उत्तराखंड में पहली बार 24 घंटे के अंदर 122 मरीजों की मौत हुई है। उत्तराखंड में 5654 कोरोना केस मिले हैं। इसके बाद 55 हजार पार हो गई है। वहीं 4215 मरीजों को ठीक होने के बाद घर लौटे। उत्तराखंड में अब तक एक लाख 86 हजार 772 कोरोना मरीज आ चुके हैं, कुल एक लाख 24 हजार 565 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ताजा बुलेटिन के अनुसारशुक्रवार को 24375 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। राजधानी देहरादून जिले में सबसे अधिक 1915 कोरोना मरीज मिले जबकि हरिद्वार जिले में 856 में मिले है। वहीं कुमाऊं के नैनीताल जिले में 999 और ऊधमसिंह नगर जिले में 397 केस सामने आये।

इसके अलावा प्रदेश पौड़ी में 366, रुद्रप्रयाग में 166, पिथौरागढ़ में 66, उत्तरकाशी में 134, अल्मोड़ा में 220, टिहरी में 140,चमोली में 264, बागेश्वर में 26 और चंपावत में 105 कोरोना मरीज मिले। उत्तराखंड में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 237 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 55886 पहुंच गई है। अब तक उत्तराखंड 2624 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बुधवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने जारी किया ये आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।