उत्तराखंड: (बधाई भुला)- देवभूमि के लिए गौरव का पल, पहाड़ के धामी बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप कप्तान

खबर शेयर करें

Uttarakhand News:एक बार फिर उत्तराखण्ड का नाम रोशन हुआ है। भारत ने हॉकी में पोलैंड को हराकर चैंपियन का खिताब जीता था। फाइनल में चंपावत के बॉबी धामी ने 2 गोल कर धमाल मचाया था। फील्ड हॉकी के सबसे छोटे और सबसे नए फॉर्मेट के पहले ही टूर्नामेंट में भारत ने जीत हासिल की है। अब बॉबी को भारतीय जूनियर हॉकी का उप कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िए…

गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जिले के ग्राम कत्यानी के श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी टनकपुर (चंपावत) में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के संग रहते हुए अपने मामा से ही टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की आधारभूत स्किल्स सीखी। बॉबी बचपन से ही काफी मेहनती व संघर्षशील खिलाड़ी रहा है। इसी मेहनत के दम पर आज वह भारतीय जूनियर हॉकी टीम हॉकी टीम का उप कप्तान बने है।, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है, उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में देवर के इश्क में डूबी भाभी, ऐसे रची पति के खिलाफ खौफनाक साजिश...

पहाड़ के सामान्य से परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनके भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप कप्तान बनने पर उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *