उत्तराखंड: CM धामी कल हल्द्वानी में, पढ़िए क्यों खास है ये दौरा…

खबर शेयर करें

Haldwani News: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी 23 दिसम्बर गुरूवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जानकारी देते हुये निजी सचिव केके मदान ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी 23 दिसम्बर गुरूवार को अपराह्न 1 बजे हैलीपैड कपकोट से हैली द्वारा प्रस्थान कर 1ः30 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर 1ः45 बजे एम.बी इन्टर कालेज हल्द्वानी में प्रधानमंत्री के 30 दिसम्बर के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण के कार्यक्रम स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री धामी 2ः45 बजे एमबी इन्टर कालेज से कार द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे हैलीकाप्टर द्वारा देहरादून को प्रस्थान करेंगे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।