उत्तराखंडः सीएम धामी ने 14 महिलाओं को प्रदान किए राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार…

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार 2022-23 प्रदान किए। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रुपए की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि Rs.31 हजार से बढ़ाकर Rs. 51 हजार की है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की धनराशि Rs.21 हजार से बढ़ाकर Rs.51 हजार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित कर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

वीरांगना तीलू रौतेली को अपूर्व शौर्य, संकल्प, साहस की धनी और उत्तराखण्ड की “झांसी की रानी” कहकर याद किया जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय Rs.7500 रुपए से बढ़ाकर Rs.9300 किया गया है तो मिनी आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय Rs.4500 से बढ़ाकर Rs.6250 और सहायिकाओं का मानदेय Rs.3550 से Rs.5250 किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। लखपति दीदी, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण, महिला स्वयं सहायता समूह के लिए विशेष कोष का गठन जैसे अनेक कार्य किये गये हैं। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, विधायक खजान दास, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।