उत्तराखंड: अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म फेस्टिवल आफ इंडिया में गढ़वाली फिल्‍म “सुनपट” का चयन, आप भी दीजिए बधाई…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: विगत कुछ सालों से पहाडु की संस्कृति का लगातार आगे बढ़ रही है। ऐसे में गोवा में होने जा रहे अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म फेस्टिवल आफ इंडिया के लिए पलायन, खानपान को दर्शाती गढ़वाली लांग शार्ट फिल्‍म सुनपट का चयन किया गया है। इस 35 मिनट फिल्‍म की शूटिंग पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल क्षेत्र में की गई। आगामी 20 से 28 नवंबर तक गोवा में अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म फेस्टिवल ऑफ इंडिया मनाया जाएगा। इसके लिए फीचर व नान फीचर की 44 फिल्‍मों का चयन किया गया है।

इस फेस्टिवल में गढ़वाली लांग शार्ट फिल्‍म सुनपट भी शामिल है। बता दें कि मूलरूप से डांग गांव बीरोंखाल व वर्तमान में जवाहर कालोनी फरीदाबाद निवासी राहुल रावत ने निर्देशन के साथ फिल्‍म की कहानी लिखी है। इस फिल्‍म की शूटिंग जुलाई 2020 में पूरी की गई। इस तरह के फिल्‍म फेस्टिवल में लगने वाली यह अबतक की पहली फिल्‍म होगी। उनका जन्‍म उत्‍तराखंड में नहीं हुआ लेकिन यहां के लोग का संघर्ष व संस्कृति‍ को बड़े मंच पर ले जाने का उनका सपना था।

उन्‍होंने इस फिल्‍म को गढ़वाली में ही बनाई। बता दें कि फरीदाबाद में शुरूआती शिक्षा के बाद राहुल ने वर्ष 2011 में मास कम्‍यूनिकेशन किया। वह 2013 में मुंबई चले गए। यहां फिल्‍म मेकर अमित शर्मा के साथ कार्य किया और फिल्‍म मेकिंग की बारिकियां सीखी। राहुल ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्‍म है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।