उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में हल्दी-मेहंदी के बाद दुल्हन फरार, अब साली से होगी दूल्हे की शादी

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी से सिर्फ एक दिन पहले दुल्हन घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, जिससे दोनों परिवारों और गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार लगभग 25 वर्षीय युवती की शादी शनिवार को जिले के ही एक युवक से तय थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों द्वारा गणेश पूजन, हल्दी और मेहंदी जैसी सभी रस्में पूरी की जा चुकी थीं। मेहंदी की रस्म के कुछ देर बाद दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई।

घरवालों और रिश्तेदारों ने देर रात तक हर जगह तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। फोन भी स्विच ऑफ मिल रहा था।

दुल्हन के गायब होने की जानकारी दूल्हे पक्ष को दी गई तो दोनों परिवारों में खलबली मच गई। चर्चा और विचार-विमर्श के बाद दुल्हन पक्ष के बुजुर्गों ने दूल्हे पक्ष को छोटी बेटी से विवाह कराने का प्रस्ताव रखा।
दोनों परिवारों की सहमति के बाद तय हुआ कि पूर्व निर्धारित मुहूर्त में ही दूल्हा अब दुल्हन की छोटी बहन के साथ सात फेरे लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली में करती है नौकरी

ग्रामीणों के अनुसार युवती दिल्ली में नौकरी करती है और शादी के लिए कुछ दिन पहले ही गांव आई थी। लापता होने के बाद से उसका मोबाइल भी बंद है।
लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। क्या युवती किसी और से शादी करना चाहती थी? क्या उसे दूल्हा पसंद नहीं था? कहीं उसने दूसरा रिश्ता तो तय नहीं कर रखा था?

यह भी पढ़ें 👉  शाबास भुलाः कूच बिहार ट्रॉफी में हल्द्वानी के रक्षित डालाकोटी का धमाका, ठोका दोहरा शतक

अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच शुक्रवार देर रात छोटी बहन की मेहंदी की रस्में भी पूरी कर दी गईं और आज दोनों का विधिवत विवाह कराया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।