उत्तराखंड: (बड़ी खबर) पीएम मोदी पहुंचे गूंजी गांव, पार्वती कुंड में की पूजा अर्चना…

खबर शेयर करें

Dharchula News: आज Pm नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पर स्थित पार्वती कुंड में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव का भी दौरा किया। इस खास मौके पर पीए मोदी का भव्य स्वागत किया गया। यहां के स्थानीय महिला और पुरुषों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ भी बातचीत की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र पर हाथ आजमाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।