उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- दूसरी महिला के इश्क में अपनी गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट…

खबर शेयर करें

Haridwar Crime News: अपराधों के लिए हमेशा ही चर्चाओं में रहने वाला हरिद्वार जिला एक बार फिर से चर्चा में आया है। जिले के लक्‍सर में एक पति के सिर पर दूसरी महिला का इश्क इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया। इसी विवाद के चलते युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका छह माह की गर्भवती थी। युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद हो रहा था।

जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटे को जन्म दिया। बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था।

इसी बात को लेकर आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों का कहना है कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :(बड़ी खबर)-स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।