उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-पुलिस महकमें में हुआ फेरबदल, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी….

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: शासन ने दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वे साथ में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार भी संभालेंगे।  अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार आईपीएस अभिनव कुमार के पास था। वहीं, अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है। मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।