उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-राजभवन से अध्यादेश को मिली मंजूरी, 582 बस्तियों के उजड़ने का खतरा टला

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: प्रदेश की मलिन बस्तियों को एक बार फिर राहत मिली है। राजभवन ने मंगलवार को उत्तराखंड (नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रावधान) अध्यादेश-2024 को मंजूरी दे दी। इसके परिणामस्वरूप, अगले तीन साल तक इन बस्तियों से विस्थापन का खतरा टल गया है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निकाय क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियां अतिक्रमण हटाने के अभियान की चपेट में आ गई थीं। इस स्थिति से राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 2018 में पहला अध्यादेश पेश किया, जिससे बस्तीवासियों को तीन साल तक सुरक्षा मिली। इसके बाद 2021 में सरकार ने दूसरा अध्यादेश लाया, जिसकी अवधि इस साल अक्तूबर में समाप्त हो गई। अब सरकार ने तीसरी बार अध्यादेश लागू किया है, जो 2027 तक प्रभावी रहेगा। मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने इस अध्यादेश को मंजूरी दी, जिससे 582 बस्तियों में रहने वाले 12 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इसी के साथ, राज्य सरकार मलिन बस्तियों के पुनर्वास और विनियमितीकरण पर भी काम कर रही है। हाल ही में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी, जिससे इन बस्तियों के निवासियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पीएनबी के सीएसआर सहयोग से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।