भवाली:(बड़ी खबर)- रातीघाट के पास पर्यटकों से भरी कार खाई में गिरी, 5 की मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल/भवाली। भवाली क्षेत्र में सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार (UP 32 QU 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी टीम ने सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधानसभा के जयपुर पाडली में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।