नैनीताल: भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला, कल से इस समय होगी छुट्टी

खबर शेयर करें

Nainital News: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने जनपद के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं हीटवेव से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी, जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।