भवाली हादसा अपडेट: खटीमा निवासी दंपति और बच्चों समेत ड्राईवर की मौत

खबर शेयर करें

Bhawali Accident : भवाली क्षेत्र के सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों की पहचान कर ली गई है। हादसे में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्य और वाहन चालक की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

Ad Ad
  1. भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), निवासी खटीमा
  2. सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
  3. वासु चुफाल (19 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल
  4. रवी चुफाल (12 वर्ष), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल
  5. अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष), पुत्र दया सागर मिश्रा, निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर, लखनऊ (वाहन चालक)
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मीट में मिर्च हुई ज्यादा तो युवक की चाकू मारकर हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई आरोपी को उम्र कैद की सजा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।