उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- सीएम धामी की घोषणा के बाद इगास पर्व पर अवकाश, आदेश हुआ जारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चार नवंबर को लोकपर्व इगास का अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार को शासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। देखिए आदेश…















