उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- एक्शन में एसएसपी, सीएम के फ्लीट को भटकाने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड…

खबर शेयर करें

Dehradun News: एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है, सीएम के फ्लीट को भटकाने पर नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर सस्पेंड कर दिया गया। शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को इगास के कार्यक्रम के लिए दून विश्वविद्यालय के पास जाना था। नियमानुसार स्थानीय थाना पुलिस को काफिले को एस्कॉर्ट करना होता है ।

इंस्पेक्टर गंतव्य को जाने वाले रास्ते को बदलकर काफिले को दूसरे रास्ते पर ले गए। बेवजह सीएम का काफिला इधर से उधर घूमता रहा। शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।