उत्तराखंड: (BIG NEWS)-हरीश रावत ने दिए ‘बगावत’ के संकेत, उत्तराखंड कांग्रेस में आया भूचाल…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND BIG NEWS: उत्तराखंड की सियासत में आज हरीश रावत ने फिर से हलचल मचा दी है हरीश रावत के दोपहर 12:36 पर किए गए एक ट्वीट के बाद सियासी हलकों में हलचल मचा दी गई अपने ट्वीट में हरीश रावत ने चुनाव से किनारा करने का इशारा दिया है साथ ही यह भी कहा है कि संगठन सहयोग करने के बजाय विपरीत काम कर रहा है उनका इशारा कांग्रेस के दूसरे गुट की तरफ है और इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दूसरे ट्वीट ने एक और खलबली मचाई जब उन्होंने ट्वीट किया कि देहरादून आवास पर उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी सहित अन्य साथियों से उनकी मुलाकात हुई है राजनीतिक विश्लेषक अब इस गुणा गणित में जुट गए हैं कि आखिर हरीश रावत ने सियासत का यह नया मोड़ क्यों खड़ा किया है ।

फिलहाल हाल ही में हरीश रावत के दौरों में उमड़ रही भीड़ और उसके ठीक उन्हीं स्थानों के आस-पास प्रीतम सिंह की रैली के बाद यह संकेत लगाए जा रहे हैं कि कहीं ना कहीं उत्तराखंड कांग्रेस में दो गुट चल रहे हैं और हरीश रावत के ट्वीट ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस में अंदर खाने बहुत कुछ गड़बड़ है। फिलहाल सबकी नजर हरीश रावत के ट्वीट पर बनी हुई है जो कि आज के सियासत की सबसे बड़ी खबर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।