उत्तराखंड:(बड़ी खबर) आज से निजी स्कूलों में RTE में आवेदन, पढ़िए पूरी खबर

खबर शेयर करें

Uttrakhand News: शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश से वंचित 11 हजार से अधिक कमजोर और अपवंचित वर्ग के बच्चों को मंगलवार से 10 जुलाई तक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन का मौका दिया जा रहा है।


अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि 11 हजार से अधिक सीटों के लिए पात्र छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष केजी और पहली कक्षा में निजी विद्यालयों में बेहतर और निश्शुल्क शिक्षा देने के मामले में निजी विद्यालयों ने रुचि नहीं दिखाई। वर्ष 2023 में जहां 3,965 निजी स्कूलों ने आरटीई में पंजीकरण कराया था, वहीं इस वर्ष केवल 2,010 निजी स्कूलों ने ही पंजीकरण कराया है। 1,955 विद्यालयों की ओर से पंजीकरण नहीं करने से आरटीई की पिछले वर्ष की 34,230 सीटों के सापेक्ष इस बार 22,883 सीटें ही उपलब्ध हुईं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।