हल्द्वानी : एपीएस के छात्र तरुण ने ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल के लिए हुआ चयन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के प्रतिभाशाली छात्र तरुण खुल्बे ने पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित इंडियन ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप अंडर-14 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

प्रतियोगिता में तरुण ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उनके शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय परिवार और अभिभावकों को गौरवान्वित किया। तरुण की इस सफलता को उनकी निरंतर मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद तरुण का वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल के लिए उत्तराखंड से चयन हुआ है। यह उपलब्धि उनके खेल करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत करती है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधानसभा के जयपुर पाडली में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

तरुण की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तरुण ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने विश्वास जताया कि तरुण आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 1694 वर्दीधारी सिपाहियों की भर्ती, 25 नवंबर से आवेदन

समस्त आर्डन परिवार ने तरुण खुल्बे को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।