हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-जुआरियों के बीच एसओजी बनकर घुसे बदमाश, लूट ले गए जुए की रकम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव में बुधवार देर रात खुद को पुलिस की एसओजी टीम बताकर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। कार सवार करीब 8 से 10 लोगों ने एक कार्यालय में पार्टी कर रहे लोगों को तमंचे के बल पर डराया और जुए में लगी रकम के साथ उनके जेवर भी उतरवा लिए। वारदात के बाद आरोपी बरेली रोड की तरफ फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव के एक कार्यालय में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक कार वहां पहुंची। कार से उतरे करीब 8 से 10 लोगों ने खुद को पुलिस की एसओजी टीम बताया और तमंचा दिखाकर वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।

Ad

पुलिसकर्मी समझकर मौके पर मौजूद लोग विरोध नहीं कर सके। आरोप है कि बदमाशों ने जुए में लगी पूरी रकम अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों की अंगूठियां और गले में पहनी चेन भी उतरवा लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में बैठकर बरेली रोड की ओर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ और घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-लगातार हो रही बारिश के डीएम ललित रयाल ने सभी विभागों को दिए ये निर्देश

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल कार किसकी थी और आरोपी पहले से किसी तरह की जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंचे थे या नहीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।